माँ सिद्धिदात्री जी की आरती | Maa Siddhidatri Aarti

माँ सिद्धिदात्री जी की आरती | Maa Siddhidatri Aarti

🙏 आरती संग्रह 🙏




माँ सिद्धिदात्री जी की आरती | Maa Siddhidatri Aarti

माँ सिद्धिदात्री जी की आरती | Maa Siddhidatri Aarti

॥ माँ सिद्धिदात्री जी की आरती ॥

जय सिद्धिदात्री माँ तू सिद्धि की दाता ।
तु भक्तों की रक्षक तू दासों की माता ॥

तेरा नाम लेते ही मिलती है सिद्धि ।
तेरे नाम से मन की होती है शुद्धि ॥

कठिन काम सिद्ध करती हो तुम ।
जभी हाथ सेवक के सिर धरती हो तुम ॥

तेरी पूजा में तो ना कोई विधि है ।
तू जगदम्बें दाती तू सर्व सिद्धि है ॥

रविवार को तेरा सुमिरन करे जो ।
तेरी मूर्ति को ही मन में धरे जो ॥

तू सब काज उसके करती है पूरे ।
कभी काम उसके रहे ना अधूरे ॥

तुम्हारी दया और तुम्हारी यह माया ।
रखे जिसके सिर पर मैया अपनी छाया ॥

सर्व सिद्धि दाती वह है भाग्यशाली ।
जो है तेरे दर का ही अम्बें सवाली ॥

हिमाचल है पर्वत जहां वास तेरा ।
महा नंदा मंदिर में है वास तेरा ॥

मुझे आसरा है तुम्हारा ही माता ।
भक्ति है सवाली तू जिसकी दाता ॥

🔊 विकल्प 1: Voice Prompts 🔊

Status: Ready

Note: This voice prompts is dependent on your system or Mobile if voice prompts not running so please voice prompts enable on your Divice settings. here Text alignment and Text positio is change if play voice prompts.


माँ शैलपुत्री | Maa Shailaputri

माँ ब्रह्मचारिणी | Maa Brahmacharini

माँ चन्द्रघण्टा | Maa Chandraghanta

माँ कूष्मांडा | Maa Kushmanda

माँ स्कंदमाता | Maa Skandamata

माँ कात्यायनी | Maa Katyayani

माँ कालरात्रि | Maa Kalaratri

माँ महागौरी | Maa Mahagauri

माँ सिद्धिदात्री | Maa Siddhidatri

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!